दिव्यांगों व बच्चों के लिए रेलवे बना रहा रियायती कार्ड
चार माह में 830 कार्ड बनाकर जारी किए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिव्यांगों व बच्चों के लिए रेलवे बना रहा रियायती कार्ड। यात्रियों को बेहतर, सुलभ एवं समावेशी सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित जोधपुर रेल मंडल दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मंडल रेल प्रबंधक,अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के नेतृत्व में फऱवरी से मई-2026 (चार माह) में शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए कुल 830 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन बना कर जारी किए गए।
शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रेलवे रियायत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। सीनियर डीसीएम ने बताया ऑनलाइन आवेदन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया चिकित्सा प्रमाण पत्र,फोटो,परिचय पत्र, पहचान पत्र,आधारकार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
एयरपोर्ट पर मनाया यात्री सुविधा दिवस
वेरीफिकेशन के बाद डीआरएम ऑफिस से मिले रियायत कार्ड को रेलवे के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद जब भी दिव्यांग यात्री टिकट के लिए आवेदन करेगा, तो उसे अपने रेलवे रियायत कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। जैसे ही रेलवे रियायत कार्ड की एंट्री सॉफ्टवेयर में की जाएगी उक्त यात्री की पूरी डिटेल मॉनिटर पर सामने आ जाएगी और उसी आधार पर कंसेशन टिकट बनाया जाएगा।
यही व्यवस्था ई टिकट पर भी रहेगी। ताकि रेल,यात्रा के लिए दिव्यांग यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े, दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रियायत कार्ड की सुविधा शुरू की है। जिससे किराये में छूट मिलेगी व रेलवे रियायत कार्ड बनने से उनको रेल यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नही करना पढ़ेगा।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

