शराब पी रहे युवक की गिरफ्तारी पर परिजनों का थाने में हंगामा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब पी रहे युवक की गिरफ्तारी पर परिजनों का थाने में हंगामा। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रविवार देर रात का बताया जा रहा है। शराब पीने के मामले को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और थाने में जमकर हंगामा हुआ।
जानकारी के अनुसार देर रात मंडोर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पीते हुए पकड़ा। पुलिस का कहना है कि युवक मोटर साइकिल पर बैठकर शराब पी रहा था,जिसके बाद उसे थाने लाया गया। जबकि परिजनों का आरोप है कि वह बार के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे।
युवक की पत्नी और बेटा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक के साथ मारपीट की, उसके पर्स से 8 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है। परिजन गाड़ी और थाने में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग कर रहे थे।
एआई की मदद से ढूंढेंगे आठ साल से लापता युवक को
काफी देर तक चले हंगामे के बाद थानाधिकारी ने परिजनों को समझाइश कर शांत कराया।
पुलिस ने शराब के नशे में मिले अधेड़ व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी थाना क्षेत्र की सीएलजी सदस्य भी हैं।
