Doordrishti News Logo

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को बूस्टर डोज़ लगना शुरू

जोधपुर, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को प्रिकॉशन डोज़ देने का कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वासुदेवन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के निर्देशानुसार बूस्टर डोज़ लगाने के प्रथम चरण में मेडिकल स्टाफ का टीकाकरण किया गया।

अब दूसरे चरण में यात्रियों के सीधे संपर्क में आने वाले फ्रंटलाइन स्टाफ के रूप में आरपीएफ जवानों को प्रिकॉशन डोज़ देने का अभियान बुधवार से रेलवे क्लब में शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत पहले दिन 64 जवानों को बूस्टर डोज़ दी गई। उन्होंने बताया कि रेलवे क्लब वैक्सीनेसन सेंटर पर बुधवार को 140 कर्मचारियों को कोविडशील्ड व 25 कर्मचारियों को कोवेक्सीन की डोज़ दी गई जिसमें 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल है।

चार स्वास्थ्य केंद्रों पर आज विशेष शिविर

जोधपुर रेल मंडल पर रेलकर्मियों के बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए चार स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को विशेष शिविर लगाया जाएगा। मंडल के फलौदी,गडरारोड़, भगत की कोठी व पीपाड़ रेलवे स्टेशन पर 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों में टीकाकरण किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026