अवैध शराब रिफिलिंग फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • विशेष अभियान के तहत भारी मात्रा में अवैध शराब, स्टिकर,होलोग्राम एवं रिफिलिंग सामग्री जब्त
  • एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब रिफिलिंग फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। आबकारी आयुक्त राजस्थान,उदयपुर नमित मेहता द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त,जोन-जोधपुर सीमा कविया के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी जोधपुर भवानी सिंह राठौड़ एवं उपायुक्त आबकारी निरोधक दल जोधपुर हुक्म सिंह के नेतृत्व में 26 जून को हिरेन्द्र कुमार,आबकारी निरीक्षक मय जाब्ता एवं वाहन द्वारा संयुक्त रेड एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बासनी बेन्दा स्थित एक कब्जेशुदा रहवासी मकान पर दबिश दी गई।

प्रधानमंत्री दौरे से पहले 5 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

मौके पर अशोकसिंह राजावत पुत्र नवलकिशोर राजावत,जाति रावणा राजपूत,उम्र 43 वर्ष, निवासी 135,नेहरू कॉलोनी,पांच बत्ती, डिफेन्स लैब रोड,जोधपुर, पुलिस थाना एयरपोर्ट, हाल निवासी बासनी बेन्दा, पुलिस थाना एयरपोर्ट, जिला जोधपुर मिला।

रहवासी मकान की तलाशी लेने पर एक कमरे से 20 लीटर क्षमता के एक प्लास्टिक कैम्पर में भरी करीब 20 लीटर विभिन्न प्रकार की मिलाई हुई अंग्रेजी शराब,दो कार्टनों में भरी 18 बोतल BLENDER’S PRIDE,दो कार्टनों में भरी 16 बोतल GLOBUS GREEN WHISKY, कार्टन में 8 बोतल GREEN LABEL WHISKY, बिना सीलबंद 750 एमएल क्षमता की कुल 42 बोतलें (31.5 लीटर),24 खाली कार्टन (BLENDER’S PRIDE WHISKY),एक प्लास्टिक कट्टे में भरे 121 खाली पव्वे ROYAL CHALLENGE WHISKY, एक प्लास्टिक थैली में भरे 3300 स्टिकर BLENDER’S PRIDE WHISKY FOR SALE TO DEFENCE PERSONNEL ONLY (FOR SALE TO RAJASTHAN CSD ONLY),11000 होलोग्राम, एक प्लास्टिक थैली में भरे 1400 ढक्कन SEAGRAM QUALITY, 32 ढक्कन GENUINE QUALITY SHINE THROUGH (WILLIAN TEACHER 1830), 60 ढक्कन BLENDER’S PRIDE (SEAGRAM), 24 ढक्कन ICONIQ WHITE,10 ढक्कन STERLING RESERVE, 8 ढक्कन 8 PM, 4 ढक्कन GREEN LABEL,7 ढक्कन JOHNNI WALKER (RED LABEL), 8 ढक्कन ALL SEASONS, 21 ढक्कन ROYAL CHALLENGE WHISKY, एक कपड़े की थैली में भरे 123 लोहे के क्लिप (कार्टून पैकिंग हेतु),दो लोहे की गत्ता कार्टन पैकिंग मशीन, प्लास्टिक की गत्ता पैकिंग रस्सी,एक छोटा प्लास्टिक कीप तथा एक लोहे की छोटी छलनी सहित अवैध शराब की रिफिलिंग में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने मौके से आरोपी अशोक सिंह राजावत को गिरफ्तार कर लिया। बाद मौका नियमानुसार समस्त कार्रवाई पूर्ण कर कार्यालय पहुंचकर अभियोग दर्ज किया गया तथा एफआईआर जारी की गई। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026