Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री दौरे से पहले 5 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री दौरे से पहले 5 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफाइनरी उद्घाटन के मद्देनजर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। 2 जुलाई से 5 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन उड़ाने के प्रतिबंध के बावजूद किसी के द्वारा ड्रोन उड़ाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी.ने आदेश जारी कर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने को लेकर आगामी 5 जुलाई तक इस पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश 2 जुलाई से लागू होंगे। यदि किसी शख्स द्वारा बिना पूर्व सूचना कि ड्रोन संचालक आदि किया जाता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों में ड्रोन का उपयोग काफी बढ़ चुका है। हाल ही में देश में घटित अवांछनीय घटनाओं में भी ड्रोन उपयोग में लिए गए हैं। विभिन्न सुरक्षा ऐजेन्सियों द्वारा जारी अलर्ट से भी यह ध्यान में आया है कि आतंकी संगठनों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा ड्रोन के उपयोग से देश की सुरक्षा-व्यवस्था को प्रभावित किया जा सकता है।

जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र सामरिक एवं ऐतिहासिक रूप के साथ-साथ सैन्य रूप से भी काफी संवेदनशील क्षेत्र है तथा जोधपुर में वीवीआईपी यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है,जिस कारण वर्तमान में विभिन्न कार्यक्रमों में हो रहे ड्रोन के संचालन/उपयोग को नियंत्रित किया जाना नितान्त आवश्यक है।