Doordrishti News Logo

प्रशासन गांव व शहर के संग अभियान की सफलता के लिए पूर्व शिविरों का आयोजन तथा व्यापक प्रचार प्रसार ज़रूरी

जोधपुर, बुधवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मासिक विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के समस्त उपखंड अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति, बजट घोषणाओं की प्रगति, राजस्थान संपर्क प्रकरणों के निस्तारण तथा प्रशासन गाँवों व शहरों के संग अभियान 2021 आदि अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की। इंद्रजीत सिंह ने बैठक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में भी अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने प्रशासन गाँव व शहर के संग अभियान 2021 की तैयारियों के सम्बन्ध में कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशों से 2 अक्टूबर से आरम्भ होने वाले इस अभियान के माध्यम से निष्पादित होने वाले कार्यों की आयोजना बनाने व अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी पूर्व-शिविरों का सुनियोजित कैलेंडर बनाएं और इनका व्यापक प्रचार प्रसार करवाएं ताकि इस अभियान से अधिक से अधिक आम जन जुड़े और लाभान्वित हो सके।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

इंद्रजीत सिंह ने ग्राम सभाओं के स्वरुप तथा उनमें संपन्न की जाने वाली गतिविधियों को पूर्ण करने सम्बन्धी जानकारियां व निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित सभी उपखंड अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से सुझाव और समस्याओं को भी सुना। इसी क्रम में राजस्व अधिकारियों तथा अवैध खनन की निगरानी समिति की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ.राजेश शर्मा ने भी कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त ने बैठक में उपस्थित उपखंड अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के उत्कृष्ट सञ्चालन के लिए सराहा साथ ही इस वर्ष वर्षा की कमी से उत्पन्न होने वाली आगामी समस्याओं के लिए पूरी सक्रियता के साथ, उचित समाधान करने के लिए निर्देश दिए। डॉ राजेश ने संपर्क पोर्टल पर अपलोड होने वाली शिकायतों के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित निस्तारण पर ज़ोर दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से किये कार्यो की वीडियो लाइब्रेरी बनाने के निर्देश भी दिए।

संभागीय आयुक्त ने जोधपुर उद्योग के विकास,खाद्य और नागरिक आपूर्ति,फसल बीमा योजना, इंदिरा रसोई योजना, घर घर रौशनी योजना, आवास योजना के लिए जिला कलेक्टर के नेतृत्व और जोधपुर प्रशासन के उत्तम सञ्चालन की सराहना की। उन्होंने कहा की 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन गांव व शहर के संग अभियान 2021 के लिए सभी अधिकारियों को पूर्ण तत्परता और लगन के साथ कार्य करना होगा,केवल तभी इस अभियान का लाभ आम जन तक पहुँच पायेगा।

विभागीय समीक्षा बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ.राजेश शर्मा,जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह,अतिरिक्त जिला कलेक्टर मदन लाल नेहरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव के साथ जिले के समस्त उपखंड अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढें – इंद्रा को भी मिली जमानत, सभी आरोपी जमानत पर छूटे

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026