ex-serviceman-planning-to-kill-sarpanch-arrested-in-pocso

सरपंच की हत्या की योजना बनाने वाला पूर्व सैनिक पॉक्सो में गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस में पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है। उसे गत दिनों चौखा सरपंच चुन्नीलाल टाक की हत्या की योजना बनाने के लिए मंडोर की पहाडिय़ों से साथियों से संग पकड़ा गया था।

ये भी पढ़ें- स्कूटी सवार बदमाश युवक के हाथ मोबाइल लूट भागे

पुलिस ने पॉक्सो गत साल के प्रकरण में गिरफ्तार किया है। जिसमें वह वांटेड चल रहा था। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि शेरगढ़ के चाबा स्थित भोमसागर निवासी उम्मेद सिंह चाबा पुत्र हेमसिंह को पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस में अब गिरफ्तार किया गया है। वह हाल ही के दिनों मंडोर की पहाडिय़ों से अपने साथियों के साथ पकड़ा गया था। वह चौखा सरपंच चुन्नीलाल टाक की हत्या की योजना बना रहा था। मगर पुलिस ने उसके टास्क को फेल करते हुए गिरफ्तार करने के साथ काफी संख्या में हथियार बरामद किए थे। आरोपी उम्मेद सिंह सेना से सेवानिवृत था और वह विवाद के चलते चौखा सरपंच को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। वह अपने शूटरों के साथ पकड़ा गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews