Doordrishti News Logo
  • केंद्रीय मंत्री ने गणमान्य लोगों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम
  • पश्चिम बंगाल के हस्तशिल्प कलाकारों की चर्चा को लोगों ने सराहा

कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अशोकनगर और हाबरा विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच रहे। उन्होंने जहां अशोकनगर में गणमान्य लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना, वहीं ब्लड डोनेशन, कंबल वितरण समेत कई कार्यक्रमों में भाग लिया। जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि कोलकाता के अशोकनगर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सभी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के 26 जनवरी को लालकिले पर हुए घटनाक्रम और पश्चिम बंगाल के हस्तशिल्प कलाकारों को लेकर की चर्चा को सराहा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना समर्थन दिया शेखावत ने कहा कि प्रत्येक देशवासी मोदी के साथ खड़ा है। यह विश्वास हर दिन आमजन के व्यवहार से मिलता है।
टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली
केंद्रीय मंत्री ने अशोकनगर और हाबरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाएं। टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। शेखावत ने भाजपा की स्थानीय इकाई द्वारा कंबल वितरण के कार्यक्रम में भी भाग लिया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शेखावत ने गृह संपर्क अभियान में भाग लिया। इस दौरान आम लोगों ने बताया कि ममता सरकार ने कोई काम नहीं किया है। उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने केंद्र सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी दी और कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर जनता को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कई जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और अपना समर्थन दिया।

Related posts:

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026

सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा दर्शनी ने जीता स्वर्ण पदक

August 10, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

August 10, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026