Doordrishti News Logo

मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने किया कार्य का शुभारम्भ

जोधपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल पर रेल विद्युतीकरण कार्य का शुभारम्भ जोधपुर मंड़ल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के द्वारा किया गया। जोधपुर रेल मंडल के जैसलमेर-जोधपुर-भीलड़ी रेल खंड के विद्युतीकरण के कार्य के लिये फाउंडेशन कास्टिंग के कार्य की शुरुआत बासनी-सालावास रेलमार्ग पर प्रारम्भ हुआ।

जोधपुर रेलमंडल विद्दुत रेलगाड़ियां

उत्तर पश्चिम रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा विधि विधान से पूजा करके फाउंडेशन कास्टिंग के लिये नींव की खुदाई के साथ शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक (ओपी) मनोज जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)एमके मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरडी) रमेश चन्द्र,जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा, रेलवे विद्युतीकरण के उपमुख्य बिजली इंजीनियर शोभाराम वर्मा तथा एल एण्डटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीधर तथा मैनेजर प्लानिंग अमित कुमार तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर गीतिका पाण्डेय ने कार्य की गुणवता बनाये रखने, सुरक्षित ढंग से समय पर पूरा करने के संबंध में दिशा निर्देश दिये।

जोधपुर रेलमंडल विद्दुत रेलगाड़ियां

जोधपुर मंडल के जैसलमेर-फलोदी-जोधपुर- भीलडी (609 रूट किलोमीटर) मार्ग के विद्युतीकरण कार्य के लिए केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज द्वारा एलएण्डटी कंपनी को अनुबंधित किया गया है। इस सेक्शन का सर्वे कार्य फर्म द्वारा किया जा चुका है तथा फाउंडेशन कास्टिंग का कार्य लूणी -समदरी सेक्शन में शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को 900 दिनों में पूरा किया जाना है।

जोधपुर रेलमंडल विद्दुत रेलगाड़ियां
जोधपुर मंडल के सभी मार्गो का करीब 2000 ट्रैक किलोमीटर का विद्युतीकरण का कार्य शतप्रतिशत स्वीकृत है तथा इस कार्य को दिसम्बर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज, इरकॉन व उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्माण संग़ठन को जिम्मेदारी दी गयी है। लूनी-समदड़ी (48 रुट किलोमीटर), लूनी-मारवाड़(72 रुटकिलोमीटर),जोधपुर-लूनी(32 रुट किलोमीटर) तथा फुलेरा-मकराना(65 रुट किलोमीटर) रेलमार्ग के विद्युतीकरण को पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2021-22 रखा गया है।

विद्युतीकरण की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है

लूनी-मारवाड़, बीकानेर-मेड़ता व समदड़ी-मुनाबाव मार्गो के लिए कोर प्रयागराज द्वारा कार्य आदेश जारी किया जा चुका है इस सेक्शन का सर्वे कार्य फर्म द्वारा किया जा रहा है।
राई का बाग-डेगाना-फुलेरा, मकराना-परबतसर, मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी व पीपाड़ रोड-बिलाडा तथा डेगाना-रतनगढ़ मार्गो के कार्य के लिए कार्य आदेश जारी किया गया है।

सर्वे कार्य इरकॉन द्वारा पूरा कर लिया गया है। राईकाबाग-डेगाना-फुलेरा मार्ग के दोहरी लाइन के विद्युतीकरण कार्य को उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्माण संगठन द्वारा किया जाना है। इस कार्य के लिए निर्माण विभाग द्वारा निविदा का कार्य प्रक्रियाधीन है।

ये भी पढ़े – जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुँची रेखा धनकानी का किया स्वागत

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026