जोधपुर, जेडीए आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं के आवासीय, व्यवसायिक, मिश्रित भू-उपयोग के भूखण्ड़ों हेतु जोधपुर विकास प्राधिकरण में माह मार्च 2021 भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम रखा गया है।
सोमवार 8 मार्च 2021 से शुरू हुए ई-नीलामी कार्यक्रम में मण्ड़नाथ आवास योजना, दत्तोपंथ ठेगड़ी नगर, सुन्दर सिंह भण्डारी नगर के विभिन्न आवासीय भूखण्ड़ों की नीलामी की जा रही है।
ई-नीलामी में विजयाराजे नगर योजना के विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डों के साथ-साथ खसरा नम्बर 269, कुड़ी भगतासनी, मुख्य पाली रोड़ स्थित व्यवसायिक भूखण्डों की भी ई-नीलामी की जाएगी।
आवेदकों द्वारा विभिन्न नीलामी में भाग लेने हेतु भूखण्ड़ के नाप के अनुसार धरोहर राशि ऑनलाईन जमा करवाकर ई-नीलामी के अन्तर्गत ऑनलाईन बिड लगाई जा सकती है। ई-ऑक्शन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नियम एवं शर्तों सहित जेडीए की वेबसाईट पर देखी जा सकती है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

