जोधपुर,उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डेगाना-रेन व डेगाना- गच्छीपुरा स्टेशनों के मध्य ट्रेक नवीनीकरण कार्य हेतु इंजीनियरिंग ब्लाॅक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाओं के आंशिक रद्द की अवधि में विस्तार किया जा रहा है-
1-गाडी संख्या 02443, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 1 से 10 जून तक डेगाना स्टेशन तक संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2-गाडी संख्या 02444, जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल रेलसेवा 1 से 10 जून तक जोधपुर के स्थान पर डेगाना स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जोधपुर-डेगाना स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ये भी पढ़े – गौशाला को चारा,पशु-पक्षियों को दिया दानापानी
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

