बादलों के छाने से पारे में आया उछाल,देर रात शहर में पड़ी बौछारें

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान में मावठ के आसार बन गए। देर रात शहर में बौछरें पड़ी। मंगलवार को दिन भर पश्चिमी राजस्थान पर बादलों के छाने से पारे में हल्का सा उछाल आया। जोधपुर में भी बादल छाने से सर्दी का असर कम रहा। अब मारवाड़ में मावठ के आसार प्रबल हैं। देर रात शहर के कई इलाकों में बौछरें गिरी। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी 8 जनवरी तक बादल बारिश और ओलावृष्टि का दौर रह सकता है। मौसम विभाग इसकी चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है।

जोधपुर में आज बादल छाने से पारे में उछाल आने के साथ यहां पर अधिकतम पारा 26.8 और न्यूनतम 12.9 डिग्री तक पहुंच गया। जो दो दिन पहले से डेढ़ डिग्री तक बढ़ा है। जैसलमेर में पारा 26.5 और न्यूनतम 13.3 डिग्री रहा, जबकि जोधपुर के निकट पाली में 26.8 और न्यूनतम 12.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार फिर दो दो पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश पर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में अब 8 जनवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा।

बादलों के छाने से पारे में आया उछाल,देर रात शहर में पड़ी बौछारें

कई जिलों में बादल बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इधर शहर में आज दिन भर बादलों के छाने से धूप भी कम खिल पाई, मगर बादलों के असर से सर्दी का अहसास कम हो गया। शाम ढलने पर फिर सर्दी का असर देखा गया। हवा की गति थमी होने से सर्द हवा से भी छुटकारा मिल गया। 8 जनवरी के बाद मौसम पहले की तरह साफ हो जाने की संभावना है। ऐसे में धूप खिलने से सर्दी का असर कम होगा और पारा भी चढऩे लगेगा। बढ़ती सर्दी लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रखी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: