रंजिश के चलते युवक के सिर पर लोहे का पाइप मारा,मरा समझ कर छोड़ भागे
जोधपुर,रंजिश के चलते युवक के सिर पर लोहे का पाइप मारा,मरा समझकर छोड़ भागे। आपसी विवाद के चलते बाइक सवार युवक को रुकवाकर उस पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया गया। पाइप से कई वार कर मरा समझ कर बदमाश भाग गए। पीडि़त को होश आने पर अब नाजमद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें – नवप्रवेशित पीजी का ओरियंटेशन प्रोग्राम आयोजित
झंवर पुलिस ने बताया कि खुडाला निवासी दिलीप सिंह पुत्र पर्वत सिंह अपने भाई कालूसिंह के साथ में बाइक पर सवार होकर बसंत फैक्ट्री से भाण्डू की तरफ से जा रहे था। तब खुडाला-भाण्डू के बीच में एक बाइक पर पीछे से तीन युवक आए और उसके बाइक के आगे अपनी बाइक को लगा दिया। फिर नाम पूछा और लोहे के पाइप से हमला किया। पहला वार सिर पर किया और फिर कई बार पाइप से हमला करते रहे। जिससे वह बुरी तरह घायल होकर पड़ गया। उसे मरा समझ कर बदमाश भाग निकले। पीडि़त दिलीप सिंह को उसके भाई और अन्य लोगों की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। होश आने पर उसने दो युवकों जिनमें साबिर खां और मंगलेश को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी। इनके साथ में एक और युवक भी था, जिसे वह नहीं जानता है। पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्जकर आरोपियों की तलाश आरंभ की है। आरंभिक पड़ताल में बताया कि इनके बीच कोई रंजिश है जिसके चलते यह हमला किया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

