पति से अनबन के चलते महिला ने सीढ़ियों मेें फंदा लगा की खुदकुशी
जोधपुर(डीडीन्यूज),पति से अनबन के चलते महिला ने सीढ़ियों मेें फंदा लगा की खुदकुशी। शहर के निकट केरू में एक महिला ने अपने घर में छत सीढिय़ों में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतका का अपने पति से पारिवारिक विवाद अथवा अनबन चल रही थी। जांच उच्चाधिकारी की तरफ से की जा रही है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया है।
यह भी पढ़िए – स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्राट अशोक उद्यान में होगी भव्य सांस्कृतिक संध्या
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बिजलीघर के पीछे केरू निवासी मूलाराम पुत्र बुधाराम सैन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन 28 वर्षीय पूजा की शादी तीन साल पहले रितेश सैन के साथ की गई थी। बाद में पति से अनबन के चलते विवाद चला आ रहा था। पूजा ने सोमवार की अलसुबह घर की छत पर सीढिय़ों में फंदा डाला और उसमें झूल गई।
परिवार को पता लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया है। अग्रिम पड़ताल जारी है।
विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

