स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्राट अशोक उद्यान में होगी भव्य सांस्कृतिक संध्या
- 13 से 14 अगस्त सांय तक आमजन का प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा
- सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर कार्यक्रम की शोभा एवं गरिमा बढ़ाएं – कलक्टर
जोधपुर(डीडीन्यूज),राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस-2025 के अंतर्गत 14 अगस्त की सांय स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्राट अशोक उद्यान में भव्य एवं बहुरंगी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़िए – रूणिचा एक्सप्रेस अब 29 अगस्त तक बदले मार्ग से चलेगी
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, आयोजन की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत 13 अगस्त से 14 अगस्त सांय 5 बजे तक उद्यान में आमजन का प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
जिला कलक्टर की अपील
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने जोधपुर वासियों से अनुरोध किया है कि 14 अगस्त को आयोजित होने वाली इस सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर कार्यक्रम की शोभा एवं गरिमा में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि यह अवसर जोधपुर के लिए गर्व का विषय है और सभी नागरिकों को मिलकर इसे सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

तखत सागर में कूदा युवक चिल्लाने पर गोताखोरों ने रस्सी से बचाया

जोधपुर में मतदान शांति पूर्ण संपन्न 83.58% वोटिंग

शाम 6 बजे तक 83.05% मतदान,आगोलाई में सर्वाधिक

