Doordrishti News Logo

पुलिस पर डंपर से हमला करने वाला चालक नहीं मिला,मालिक का फोन बंद

जोधपुर,पुलिस पर डंपर से हमला करने वाला चालक नहीं मिला,मालिक का फोन बंद। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में बेरू रिंग रोड भारत माला के समीप रविवार की तडक़े अवैध बजरी से भरा डंपर के चालक ने सबइंस्पेक्टर और सिपाहियों को जान से मारने का प्रयास किया था। आरोपी डंपर चालक का अभी तक पता नहीं चला है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। डंपर मालिक की पहचान की जाने के साथ उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। फिलहाल मालिक और चालक दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें – पैदल छात्र से मोबाइल लूटने वाला युवक गिरफ्तार,साथी की तलाश

सनद रहे कि रविवार की तडक़े चार बजे के आस पास एक अवैध बजरी से भरा डंपर लुणावास से होते हुए निकला था। गश्त करती पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसका चालक डंपर को भगाते हुए ले गया। बाद में आगे जाने का पता लगने पर तुरंत राजीव गांधी पुलिस को इस डंपर के बारे में जानकारी देकर रुकवाने को कहा गया। पुलिस इस डंपर का तकरीबन 20-25 किलो मीटर तक पीछा करती रही। मगर पकड़ में नहीं आया। बाद में राजीव गांधी नगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी एसआई लालाराम,कांस्टेबल सत्य नारायण,टीकम आदि सरकारी वाहन में इस डंपर के पीछे लग गए। उसके हलका क्षेत्र रोहिला से होते हुए केरू की तरफ आने की जानकारी हो गई। पुलिस डंपर के पीछे लगी रही। जब डंपर भारत माला के नजदीक रिंग रोड पर पहुंचा तो टी शेप पर आकर रुकने के साथ मिट्टी में धंस गया। यहां से आगे जाने का रास्ता नहीं था।डंपर चालक ने गाड़ी को बैक करते हुए तकरीबन 20 मीटर तक पुलिस की गाड़ी को घसीटा था।इससे सब इंस्पेक्टर और दोनों सिपाहियों को अंदरूनी चोट लगने से घायल हो गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026