विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री व वाटर कूलर भेंट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री व वाटर कूलर भेंट। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसी कॉलोनी भदवासिया में ओएनजीसी जोधपुर एवं ऑल इंडिया एससी एसटी एम्पलाइज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर द्वारा विद्यालय को करीब ढाई लाख रुपए की मूलभूत शैक्षणिक एवं अन्य विद्यालय उपयोगी सामग्री जिसमें 15 डेस्क ,15 डेस्क बेंच,पांच पंखे,दो अलमारियां,चार कुर्सियां,एक ऑफिस टेबल,3 ग्रीन बोर्ड उपलब्ध करवाया गया

प्रधानाचार्य बरखा सिंघाडीया ने बताया कि ओएनजीसी जोधपुर के मुख्य महाप्रबंधक तरुण कुमार ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम मीणा एवं सचिव भीखाराम मेघवाल के प्रयासों से उक्त सामग्री विद्यार्थी हितार्थ विद्यालय को भेंट की गई।

रोटरी क्लब ऑफ़ आर्या जोधपुर द्वारा इस भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को राहत देने हेतु ठंडे पानी के लिए विद्यालय को 45000 की लागत का वाटर कूलर उपलब्ध करवाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ़ आर्या जोधपुर की अध्यक्ष श्रद्धा, क्लब सदस्य रुचि,उन्नति,ऋचा, उपस्थित थीं।

‘सोमनाथ केवल मंदिर नहीं,हमारी सभ्यता का अटूट संकल्प है’

विद्यालय परिवार द्वारा इस भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को ठंडे पानी हेतु वोटर कूलर एवं ओएनजीसी परिवार का मूलभूत शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय से माधव जसावत,पुष्पा मेहरा,विनीता सांखला,देराम राम, घनश्याम नवल,गीता देवी,ललिता सोढा,जयराज,महेन्द्र,रामकुमार, माला आदि उपस्थित थे।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed