कलक्टर ने किया लूणी उपखंड कार्यालय का निरीक्षण
- आमजन के प्रकरणों का समयबद्ध एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन एवं कार्य प्रणाली को व्यवस्थित रखने पर दिया जोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कलक्टर ने किया लूणी उपखंड कार्यालय का निरीक्षण। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को लूणी क्षेत्र के उपखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए वहां संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, अभिलेखों एवं फाइलों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री व वाटर कूलर भेंट
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा कार्यालयों में आने वाले परिवादों एवं प्रकरणों का समयबद्ध समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली,लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए। साथ ही कार्यालय परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा, लूणी उपखण्ड अधिकारी हसमुख कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
