जोधपुर, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने रेलवे स्टेशन रोड व बारहवीं रोड पर संचालित इंदिरा रसोइयों का अचानक निरीक्षण किया व खाने की गुणवत्ता, व्यवस्थाएं देखी। संभागीय आयुक्त ने दोनों स्थानों पर संचालित इंदिरा रसोई में बने खाने को देखा। वहां काम में ली जा रही सामग्री खाने को बनी दाल, सब्जी, रोटी आदि को परखा। उन्होंने खाना बनाने वाले लोगों से भी बातचीत की और वहां खाना खाने आने वाले लोगों के बारे में पूछा। उन्होंने वहां के बर्तनों का भी अवलोकन किया। साफ-सफाई व गुणवत्ता पर जोर देने को कहा। संभागीय आयुक्त ने वहां खाना खा रहे लोगों से भी बातचीत की और खाने के बारे में पूछा कि खाना कैसा है। खाना खा रहे लोगों ने बताया कि खाना अच्छा है और साफ-सफाई भी रहती है।
ये भी पढ़े :- संक्रमण से बचाव के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

