Doordrishti News Logo

जिला स्टोन क्रेशर ने सप्लाई रोकी व्यपारियों को हो रही समस्या

मंहगाई का विरोध

जोधपुर, डीजल के बढ़ते दामों और बेलगाम होती मंहगाई से त्रस्त जोधपुर जिला स्टोन क्रेशर एसोसियेशन की तरफ से बुधवार 15 जून की सुबह 6 बजे से अनिश्चितकाल के लिए क्रेशर से सप्लाई बंद रखी गई। इस संदर्भ में एसोशियेशन के सदस्यों की एक बैठक मरूधर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में आयोजित की गई। एसोसिएशन के प्रशासन अधिकारी नरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि बेलगाम होती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण लागत एवं अन्य खर्ची में हो रही बढ़ोतरी से क्रेशर व्यापारी पूर्ण रूप से त्रस्त हैं। व्यापारियों को प्रति दिन अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जोधपुर जिला स्टोन क्रेशन एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि बुधवार से समस्त क्रेशर मालिक अपने क्रेशर से सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए बंद रखेंगे।

समय पर भुगतान नहीं करने वाली पार्टी को भी कोई सदस्य माल सप्लाई नहीं देगा। सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि एसोसिएशन सदस्य नियमों की अवहेलना नहीं करेंगे। इस पर जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। यह भी निर्णय लिया गया कि अब व्यापार फुट की जगह टन के आधार पर किया जाएगा। क्रेशर से माल सप्लाई के बारे में एसोसिएशन की आगामी बैठक में निर्णय के बाद लिया जाएगा। तब तक माल सप्लाई पूर्णतया बन्द रहेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026