Doordrishti News Logo

आरटीओ महिला अधिकारी के गार्ड के साथ मारपीट

  • ट्रक का बनाया चालान
  • चालक चला गया
  • साथ वालों ने की मारपीट
  • फुटेज से कर रहे पहचान

जोधपुर, शहर के निकट बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में आसाराम आश्रम रोड पर आरटीओ की महिला अफसर के गार्ड के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। आरटीओ की तरफ से एक ट्रक का चालान बनाया गया था। ट्रक का चालक तो निकल गया मगर साथ वालों ने गार्ड से मारपीट कर डाली। बाद में फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दो तीन लोग इसमें शामिल हैं।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि आरटीओ अधिकारी अंजू बोहरा एवं उनकी टीम द्वारा आसाराम आश्रम रोड डालीबाई मंदिर चौराहा के समीप वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तब एक ट्रक को रूकरवा कर ऑनलाइन चालान बनाया गया। चालान बनाने के बाद ट्रक का चालक को वहां से निकल गया। मगर उसके साथ वाले अन्य लोगों ने आरटीओ अधिकारी बोहरा के गार्ड से बदतमीजी के साथ मारपीट की और राजकार्य में बाधा डाली।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं जिसमें दो तीन लोग गार्ड से मारपीट करते नजर आए हैं। मगर उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के साथ अब इनकी तलाश की जा रही है। आरटीओ अधिकारी अंजू बोहरा की तरफ से थाने में राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई धर्माराम की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026