भाजपा प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

जोधपुर, गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान प्रधान कार्यालय में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लढ्ढा, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष संगीता सोलंकी, नरेश सुराणा, कमलेश गोयल, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश लोढा, मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, ललित पारवानी, सुनिल भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, अब्दुल रशीद खान अब्बासी, पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल वैष्णव, रफीक लौहार, पार्षद अमरसिंह प्रजापत, नरेन्द्र फितानी, रविन्द्र परिहार, सावित्री गुर्जर, अशोकसिंह भाटी, मोहित ओझा, घनश्याम भाटी, पूजा राठी, मीनाक्षी कोठारी, पुरूषोतम आचार्य, अल्का पंवार, दीपक माथुर, फताराम मांकड़, योगेश व्यास, कन्हैयालाल रांकावत, संदीप हर्ष सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद थे।

Similar Posts