सतगुरु कबीर प्राकट्य दिवस पर होगा संत समागम

  • प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान
  • मंगल कलश शोभायात्रा निकलेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सतगुरु कबीर प्राकट्य दिवस पर होगा संत समागम। ज्योतिषाचार्य सतगुरु महन्त सुरजाराम महाराज की तपोभूमि कबीर आश्रम माधोबाग में सतगुरु कबीर प्राकट्य दिवस आश्रम के गादिपति डॉ महन्त रूपचन्ददास के सानिध्य में मनाया जायेगा।

आश्रम के प्रवक्ता इंजि लक्ष्मीचन्द धारीवाल ने बताया कि 29 जून को सतगुरू कबीर प्राकटय दिवस के अवसर पर कबीर आश्रम माधोबाग के तत्वाधान में विशाल संत समागम एवं शोभायात्रा आयोजन किया जायेगा,
जिसमें 251 महिलाओं द्वारा मंगल कलश लेकर संतों का बधारणा के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ होगी।

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिले में शांतिपूर्ण सम्पन्न

यह विशाल शोभायात्रा प्रातः 9 बजे ओलम्पिक सिनेमा के पास गांधी स्कूल से प्रारम्भ होकर जालोरी गेट से होते हुए शनिचरजी का थान से 5वीं रोड से यु टर्न करते हुए गीता भवन के सामने से सिंवाची गेंट होकर पुनः शनिचरजी का थान होते हुए कबीर आश्रम पर समापन होगा।

शोभायात्रा के समापन पर कबीर आश्रम पर विशाल संत समागम का आयोजन किया जायेगा।संत-समागम में आश्रम के गादिपति डॉ रूपदास द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शहर के विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं व विशिष्ठ व्यक्तित्व का सम्मान किया जाएगा।