जोधपुर, कोरोनाकाल के बाद राज्य सरकार द्वारा सभी मंदिरों तथा धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट दी गई है।
माघ महीने की बीज पर आज मसूरिया स्थित लोकदेवता बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के मंदिर में मंगला आरती की गई। इस आरती में सुबह से ही भक्त आने लग गए। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि 11 महीने बाद भक्तों ने मंगला आरती के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि आरती में वैश्विक महामारी कोरोना काल से छुटकारा मिले तथा देश और विश्व में कोरोना बीमारी खत्म हो इसकी मंगल कामना की गई। गौरतलब है कि गत वर्ष लोकदेवता बाबा रामदेव का प्राकट्य दिवस भी भक्तों ने घरों में ही मनाया था। यह पहली बार था जब बाबा की बीज पर मंदिर के कपाट नहीं खोले गए थे। कोरोना के कारण मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश वर्जित था। सिर्फ पुजारी और पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट से जुड़े सीमित पदाधिकारी ही मंगला आरती में भाग ले रहे थे। हालांकि मंगला आरती के दर्शनों के लिए ट्रस्ट की ओर ऑनलाइन व्यवस्था की गई थी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद


