भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने धरना दिया,मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

जोधपुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के बीच प्रदेश भाजपा का गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। सरकार का विरोध जताने के लिए आज पार्टी के नेता-कार्यकर्ता फिर से सड़क़ों पर उतरे।

BJP Minority Front staged sit-in, burnt effigy of Chief Minister

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जोधपुर में हुए हल्ला बोल प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल का विरोध जताया गया। हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत नई सड़क़ चौराहा के पास स्थित राजीव गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक के नेतृत्व में गहलोत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग की अनदेखी को लेकर दिया गया। धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला भी फूंका। भाजपा के संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि धरने पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी और देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई सहित कई पार्षद, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आन्दोलन शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर से हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में खासतौर से अल्पसंख्यक समाज को जिस तरह से ठगा है, उससे लोगों में रोष है। राज्य सरकार ने सभी प्रकार की छात्रवृत्तियां बंद कर रखी हैं। निशुल्क कोचिंग व्यवस्था भी दो वर्ष से बंद है। केन्द्र सरकार के बजट को प्रदेश सरकार अपने नाम से बांट रही है। उर्दू भाषा और शिक्षकों के हितों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है। मदरसा पैराटीचर्स का मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग को भी अनसुना किया जा रहा है। दो वर्षों में अल्पसंख्यकों से जुड़े निगम व बोर्डों का गठन नहीं किया। खान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार सिर्फ अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में उपयोग कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर में सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।

Similar Posts