सुंदरकांड पाठ व फागउत्सव में उमड़े श्रद्धालु
- सालासर बालाजी की आकर्षक झांकी सजाई
- 501 किलो पुष्पों से खेली होली
जोधपुर,सुंदरकांड पाठ व फागउत्सव में उमड़े श्रद्धालु। शहर के भीतरी इलाके के पुंगलपाड़ा चौक में शनिवार शाम को रंगपंचमी पर पूंगलपाड़ा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ व फाग उत्सव का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें – ऑटो सवार युवती के हाथ से बैग झपट ले गए बाइक सवार बदमाश
मंडल सचिव गोपाल तापड़िया ने बताया कि महेश सुंदरकांड मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की दमदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम प्रमुख धर्मेश पारीक ने बताया कि उत्सव प्रांगण को अयोध्या में बने राम मंदिर के तर्ज़ पर सजाया गया। इस अवसर पर 501 किलो पुष्पों की होली खेली गई।
यहां सालासर बालाजी की आकर्षक झांकी सजाई गई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कार्यकर्ता नितिन जाजू ने समस्त नवयुवक मंडल एवं मोहल्ले वासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में यश मूंदड़ा,प्रज्ञेश,लशित आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

