जोधपुर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री बैरवा का किया स्वागत

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। जोधपुर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री बैरवा का किया स्वागत। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को जोधपुर आए। एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भाजपा जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी,मण्डल,मोर्चा व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें – विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुष्ठ व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस मौके पर केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में उपस्थित थे।