धन बांटने की बात से कांग्रेस ने एक बार फिर अपना चेहरा बेनकाब किया -शेखावत

जोधपुर,धन बांटने की बात से कांग्रेस ने एक बार फिर अपना चेहरा बेनकाब किया-शेखावत केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने धन बांटने की बात कहकर एक बार फिर अपनी तुष्टिकरण नीति और चेहरे को बेनकाब किया है। राममंदिर निर्माण में भी कांग्रेस पार्टी ने अपना विरोध किया था। मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के समय भी काले कपड़े पहनकर विरोध किया था। इससे साफ जाहिर होता है कांग्रेस तुष्टिकरण करने और एक वर्ग विशेष के वोट को साधने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। यह बात आज उन्होंने मीडिया से मुखातिब हो कर कही।

यह भी पढ़ें – जोधाणा वृद्धाश्रम में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

शेखावत ने कहा कि जिस दिन पांच सौ साल पहले राममंदिर को ढहाकर बाबरी मस्जिद बनाई गई उस दिन से भारत का सूर्यास्त हो गया था। यह कालचक्र की रात अमावस्या की थी। भारत के तीन लाख लोगों ने अपना बलिदान देकर उस अग्नि को प्रज्जवलित रखा था। पांच सौ साल में भारत की माताओं और बहनों ने अपने भाईयों बेटों को खोकर उसे जीवित रखा था। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकार दिया था। भारत ने 70 साल तक न्यायालय में लड़ाई लड़ी थी। राममंदिर का निर्माण भारत के भाग्योदय बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में भारत ने विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई है। सनातनी संस्कृति को बढ़ाया है और विश्व तक अपनी पहचान बनाई है। कांग्रेस की मानसिकता भारत को गिराने में है और वर्ग विशेष को वोट बैंक बनाकर फायदा उठानी वाली रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उनके बयानों की आलोचना की। जब देश बुरे दौर से गुजरता है तो कांग्रेसी विदेशी ताकतों के साथ बात करते है।

शेखावत ने कहा कि जोधपुर में कार्यकर्ताओं ने पूरी उर्जा के साथ काम किया है। कई बैठकें की और शक्ति केेंद्र बनाकर बैठकें की। चुनाव के समर और तेज करने के लिए कार्यकर्ताओं ने काम किया है। उन्होंने विश्वास एवं दावे के साथ कहा कि इस बार बड़े अंतर के साथ भाजपा का कमल खिलेगा। 25 सीटें भाजपा राजस्थान में जीतेगी। देश को विकसित करने में सशक्त सरकार बनाने में हम सफल होंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews