Doordrishti News Logo

प्रिंसीपल के तबादले के विरोध में झालामंड राजकीय स्कूल पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जोधपुर,शहर के निकट झालामंड गांव में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य का तबादला अन्यत्र कर दिया गया। इसके विरोध में आज दोपहर में ग्रामीणों ने स्कूल परिसर पर प्रदर्शन कर अपना रोष जाहिर किया।

जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल के ट्रांसफर राज्य सरकार के द्वारा किए गए। इन तबादलों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालामंड के प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह का भी ट्रांसफर हुआ है। जिस पर आज ग्राम पंचायत झालामंड के समस्त ग्राम वासियों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा ट्रांसफर होने पर विरोध जताया गया। इनका कहना है कि स्थानांतरण यथावत या निरस्त नहीं किया जाएगा तब तक विद्यालय को ग्राम वासियों के द्वारा बंद रखा जाएगा।

दोपहर में ग्रामवासी विद्यालय पहुंच कर अपना विरोध प्रकट किया। शिक्षा विभाग एवं संबंधित प्रशासन को स्थानांतरण के संबंध में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रदर्शन के समय ग्राम पंचायत झालामंड के सरपंच लक्ष्मी नारायण प्रजापत, भीखाराम,ओम प्रकाश सेन,भगाराम, कैलाश,रमेश,भैराराम, सवाई सिंह, विष्णु सिंह एवं सचिन आदि मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: