demonstration-of-subordinate-court-employees-work-stalled

अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों का प्रदर्शन,कामकाज ठप

अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों का प्रदर्शन,कामकाज ठप

जोधपुर,प्रदेश के एक जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर कर्मचारी की मौत पर पुलिस द्वारा अब तक मामला दर्ज नहीं किए जाने पर आज छठे दिन भी अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा। जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुए। न्यायिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने के साथ पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

ये भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर राजपाशा में निरूद्ध,हत्या प्रयास और मारपीट के प्रकरणों में था वांटेड

गत दिनों एक जज के निवास पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। जिस पर कर्मचरियों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिस पर आज छठे दिन भी अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- 

Similar Posts