Doordrishti News Logo

4 सितंबर को रामदेवरा से रक्षामंत्री करेंगे शुभारंभ

  • भाजपा की परिवर्तन यात्रा
  • 51 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी

जोधपुर,4 सितंबर को रामदेवरा से रक्षामंत्री करेंगे शुभारंभ। भारतीय जनता पार्टी की ओर मारवाड़ में चार सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रामदेवरा से जोधपुर संभाग की परिवर्तन यात्रा को रवाना करेंगे। यह यात्रा बीस दिन तक इस पूरे क्षेत्र में घूमेगी। जोधपुर संभाग की जो यात्रा रामदेवरा से शुरू होगी वह 51 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यह जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश शहर प्रभारी विजया राहटकर ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान में चार अलग-अलग स्थान से परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। सभी चारों यात्राओं का समापन 25 सितंबर को होगा। मारवाड़ क्षेत्र की यात्रा चार सितंबर को रामदेवरा से शुरू होगी। इस यात्रा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस यात्रा का जोधपुर संभाग में अलग-अलग स्थान पर बीस दिन तक भ्रमण रहेगा लेकिन इस यात्रा का नेतृत्व कौन करेगा इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नेता सभी अलग-अलग यात्राओं में अलग-अलग समय पर शामिल होंगे।

यह भी पढें – स्कूली छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी

पिछली बार परिवर्तन यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में निकाली गई थी लेकिन इस बार ऐसा कोई एक चेहरा सामने नहीं रखा गया है। इस पर राहटकर ने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड इस पर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जो भी शीर्ष नेता है वह सभी शक्ति शाली हैं और सभी मिलकर काम करेंगे। इससे पहले प्रदेश सह प्रभारी राहटकर ने मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और मोदी सरकार की कई योजनाओं का लाभ राजस्थान में नहीं देने के आरोप भी लगाए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026