नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत
जोधपुर, शहर के भगत की कोठी पाली रोड पर एक नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती युवक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसे अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। भगत की कोठी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि केके कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय हरीश बोराणा पुत्र गोविंद राम नशे का आदी था। परिजन ने उसको भगत की कोठी पाली रोड पर आए प्रात:कालीन नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती कराया था। कुछ दिन उपचार चलने के बाद उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसा। घटना के संबंध में केके कॉलोनी निवासी हंसराज लुहार की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

