जोधपुर की तरफ से ट्रेन आते देख पटरियों पर लेटा,मौत
जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित पिलार बालाजी-खोखरिया के बीच में एक व्यक्ति ने रेल से कट कर अपनी जान दे दी। जोधपुर की तरफ से आ रही ट्रेन आते देख वह पटरियों पर लेट गया। इससे वह रेल से कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक पूर्व में ट्रक चलाता था। अभी पंद्रह बीस दिन पहले ही काम छोड़ कर अपने गांव आ गया था।
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मूलत: डांगियावास के सालवांकलां स्थित जावरी का बास हाल खोखरिया निवासी 46 वर्षीय शिशुपाल पुत्र भीकाराम पहले ट्रक चलाता था। ट्रक से काम छोड़ कर गांव आ गया। इसके बाद वह सोमवार को बनाड़ स्थित पिलार बालाजी- खोखरियां के बीच में जोधपुर की तरफ से आ रही एक ट्रेन को आते देख पटरी पर लेट गया। इससे वह ट्रेन से कट गया। हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में उसके पुत्र रामनिवास की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान की जा सकी। पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

