Doordrishti News Logo

भाई के दर्ज कराए मुकदमें को वापिस लेने के लिए युवक पर जानलेवा हमला

कार को जलाया

जोधपुर,भाई के दर्ज कराए मुकदमें को वापिस लेने के लिए युवक पर जानलेवा हमला। मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र मग की घाटी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर कुछ बदमाशों ने धारदार हथियारों से लैस होकर हमला किया। मारपीट की और फिर आधी रात को बाड़े में खड़ी कार को आग लगा दी। आसपास के लोगों ने मिलकर आग को बुझाया। पीडि़त ने इस बारे में नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीडि़त के भाई की तरफ से बदमाशों के खिलाफ पहले से ही एक केस दर्ज करवाया हुआ है, जिसे वे वापिस लेने के लिए धमका रहे थे।

यह भी पढ़ें – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे जोधपुर,एयरपोर्ट पर किया स्वागत

मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के गोटन हाल मगजी की घाटी निवासी शांतिलाल पुत्र राम स्वरूप बावरी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 16 नवंबर की रात को अपने भाई सीताराम की कार लेकर मगजी की घाटी क्षेत्र से निकल रहा था। तब चौराहा के पास में पहले से ही शराब पी रहे भरत,सुनील,भवानी,हंसराज आदि ने कार को जबरन रुकवाया। इन लोगों के हाथों में लाठी,तलवार और चाकू था। मारपीट करने के साथ उसके भाई द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमें को वापिस लेने के लिए धमकाया। पीडि़त ने उन्हें समझाया कि उसके भाई ने केस दर्ज करवाया है तो वे उसे क्यूं धमका रहे हैं। बाद में पीडि़त जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकला। बाद में घर आकर कार को बाड़े में खड़ा कर दिया। रात ढाई बजे यह बदमाश फिर आए और कार को पेट्रोल डालकर जला दिया और भाग गए। उन्हें भागते देखा गया। पुलिस ने अब नामजद आरोपियों की तलाश आरंभ की है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed