Doordrishti News Logo

घर के बाहर परिवार पर जानलेवा हमला,घायल युवक जोधपुर रैफर

जोधपुर,घर के बाहर परिवार पर जानलेवा हमला,घायल युवक जोधपुर रैफर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते परिवार के लोगों पर हमला कर घायल कर देने का मामला जिला ग्रामीण के पीपाड़ शहर थाने में सामने आया है। मारपीट में घायल तीन लोगों का जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें – 93 वर्षीय बुजुर्ग ने घर से वोटिंग कर लोकतंत्र में निभाई सहभागिता

थाने में दी रिपोर्ट में ग्राम रिया निवासी अजीज खान ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसका भाई अयूब खान और उसकी बुआ का लडक़ा फिरोज उनके घर के बाहर खड़े थे। इतने में पूर्व तैयारी के साथ हथियारों से लैस होकर आए हमलावर अनु खान,आमिरखान, नूर खान,मोहिद्दीन,चांद खान आदि ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने अयूब के सिर में लोहे के सरियों से वार किया। फिरोज पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव की कोशिश में आए उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की।

बाद में हमलावर मौके से भाग गए। घायलों को इलाज के लिए पीपाड़ शहर अस्पताल ले जाया गया जहां अयूब, फिरोज व सलमा की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में रेफर किया गया। यहां तीनों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से सुनियोजित साजिश के तहत परिवार पर हमला किया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: