Doordrishti News Logo

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

कोर्ट से मिले इस्तगासे पर महामंदिर थाने में केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में भदवासिया में एक युवक ने गत 25 फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या की थी। मृतक भाई ने अब उसके ससुराल वालों पर प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का केस दर्ज किया है।

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

महामंदिर पुलिस ने बताया कि कायमखानी मोहल्ला मदेरणा कॉलोनी माता का थान निवासी सिकंदर पुत्र जमालुदीन की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसके भाई सरफराज का विवाह आज से डेढ़ वर्ष पूर्व नाजमीन के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही नाजमीन द्वारा छोटी मोटी बातों को लेकर घर में लड़ाई झगड़ा करती रहती थी।

25 फरवरी को रात्रि करीब पौने ग्यारह बजे व सवा ग्यारह के बीच मेरे भाई सरफराज ने भदवासिया में जहर खा लिया था। जब मेरा भाई चाय की होटल पर आया उस दरमियान उसके भाई की तबीयत बिगड गयी तब उसके दोस्तों द्वारा जब उससे पूछा गया क्या हुआ, तब उसने बताया कि वह अपनी पत्नी नाजमीन से परेशान है।

रिपोर्ट में आरोप है कि उसके भाई के साथ नाजमीन के अलावा ससुराल पक्ष के लोग उसे काफी समय से तंग परेशान कर रहे थे। उसके भाई के खिलाफ 19 फरवरी को झूठी शिकायत लेकर थाने में परिवादी के भाई को बंद करवा दिया व परिवादी के भाई के बाहर आने के बाद उसके परिवार को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकियां दे रहे थे।

उसके भाई की पत्नी नाजमीन के 6 सप्ताह के गर्भ धारण था। जिसको भी ससुराल वालों ने मिलीभगत कर गिरवा दिया। उसके भाई को बारबार मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। परिवादी ने भाई की सास पर जादू टोने करने का आरोप लगाया और ताबिज के बदले में आठ हजार रुपए ले जाने की बात की। नाजमीन घर में झगड़ा कर पीहर चली गई। इस अवसाद के चलते उसने 25 फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महामंदिर पुलिस ने अब कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Related posts:

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026

ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार 2 इनामी बदमाश पकड़े

October 15, 2026

पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस

October 15, 2026