जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में बुधवार की शाम को एक युवक का शव मिला। आशंका है कि रात में अथवा आज सुबह वह पानी में डूबा है। पहचान लायक दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को अभी मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि कायलाना स्थित फिल्टर हाऊस के पास में शाम को एक युवक का शव पानी में नजर आने पर गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया गया।

युवक के दाहिनें हाथ पर जेके और बाएं हाथ पर ऊं गुदा है। हरे रंग की टीशर्ट के साथ ही उसने काले रंग का लोअर पहना है। मगर उसके पास पहचान लायक कोई दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। थानाधिकारी भाटी ने बताया संदेह है कि वह रात में अथवा आज पानी में गिरा होगा। उम्र करीबन 28- 30 साल लग रही है और दाढ़ी मूंछ बढ़ी हुई है। फिलहाल शव की शिनाख्त के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
>>> सोलंकिया तला में पांच चिंकारा हिरणों के शिकार से क्षेत्र में फैली सनसनी
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

