Doordrishti News Logo

दलित महिला के बेटे और जवाई को पार्टी विशेष को वोट देने को कहा, गाड़ी पर पथराव

जोधपुर,दलित महिला के बेटे और जवाई को पार्टी विशेष को वोट देने को कहा, गाड़ी पर पथराव। पाली जिले हाल बोरानाडा क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिला के बेटे की कार के शीशे फोड़े जाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का प्रकरण अब पुलिस में दर्ज हुआ है। मामला एक महिने पहले का है। बदमाशों ने पार्टी विशेष को वोट देने की बात की थी और खुद को जाति विशेष का बताया था। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के साथ गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – ट्रेक्टर ट्रॉली में मिट्टी भर रहा किशोर मिट्टी ढहने से दबा,मौत

बोरानाडा थाने में एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र और जवाई 18 नवंबर को एक ठेले पर अंडे लेने गए थे। जहां पर एक युवक मिला और जाति पूछने के बाद पार्टी विशेष को वोट देने की बात की। उसके बेटे ने कहा कि उनका वोट पाली जिले में लगता है। फिर युवक के साथ अन्य लोग आए और वे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे। उसका बेटा और जवाई वहां से गाड़ी लेकर निकल गए। तब बदमाशाों ने पीछे से पथराव करना शुरू कर दिया जिससे गाड़ी का शीशा भी फूट गया। बोरानाडा थाने में अब मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026