Doordrishti News Logo

प्रदेश के सभी जिलों में जल्द स्थापित होंगे साइबर पुलिस स्टेशन

साइबर अपराधों पर कसेगी लगाम

जोधपुर, साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं आमजन को साइबर खतरों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन की स्थापना शीघ्र की जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गृह विभाग ने इन थानों के लिए आवश्यक मानवीय संसाधन एवं उपकरणों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

जयपुर में पहले से ही साइबर थाना कार्यरत है। शेष 32 राजस्व जिलों के लिए राज्य सरकार ने प्रति थाना 15 नए पदों के अनुसार कुल 480 नए पदों के सृजन की मंजूरी प्रदान की है। प्रत्येक थाने में उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, कानिस्टेबल चालक, सूचना सहायक एवं प्रोग्रामर/डाटा एनालिस्ट का एक-एक पद, पुलिस उप निरीक्षक के 3 पद, हैड कांस्टेबल के 2 पद तथा कानिस्टेबल के 5 पद स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही इन नए थानों के लिए आवश्यक विभिन्न संसाधनों एवं उपकरणों के लिए करीब 2 करोड़ 47 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है। इन थानों के संचालन के लिए गाइडलाइन भी तैयार कर ली गई है।

साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल ईको सिस्टम की साइबर खतरों से सुरक्षा सुदृढ़ करने एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश में सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी तथा प्रदेश के सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026