Doordrishti News Logo

डिस्कॉम में इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द जूनियर इंजीनियर बैठे हैं हड़ताल पर

बारिश के मौसम में विद्युत तंत्र गड़बड़ाया

जोधपुर, प्रदेश में मानूसन का सीजन आरंभ हो गया है। मगर इस बीच अब विद्युत तंत्र गड़बड़ा गया है। बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने पर अब समय पर ठीक होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। प्रदेश के सभी डिस्कॉम के जूनियर इंजीनियरों ने अपनी मांगों को लेकर टूल डाउन हड़ताल कर रखी है। अवकाश लेकर अधिकांश जूनियर इंजीनियर जयपुर में महापड़ाव डाल कर बैठे हैं। फील्ड में बिजली समस्याओं के समाधान का सारा दारोमदार जूनियर इंजीनियरों के कंधों पर ही रहता है।

जोधपुर डिस्कॉम ने इनके अवकाश पर चले जाने के बाद अन्य सभी कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए है। सभी को मुख्यालय पर रहने का आदेश दिया गया है।

सिटी सर्किल में चार जूनियर इंजीनियर ही काम पर थे

जोधपुर सिटी सर्किल में कल 76 में से चार जूनियर इंजीनियर ही काम पर थे। शेष सभी अवकाश पर रहे। जोधपुर डिस्कम के एमडी प्रमोद टाक का दावा है कि 780 में से 206 जूनियर इंजीनियर अभी भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सरकार से वार्ता भी हुई है। इनकी पे स्केल से जुड़ा मसला वित्त विभाग से जुड़ा है। ऐसे में इस बारे में सरकार के स्तर पर फैसला हो सकता है।

बारिश में बढ़ गए फाल्ट

जोधपुर डिस्कॉम के कार्य क्षेत्र वाले दस जिलों में सोमवार को अधिकांश स्थान पर प्री मानसून के बादल जमकर बरसे। ऐसे में उपभोक्ताओं की शिकायतों की बाढ़ आ गई। जूनियर इंजीनियरों के काम पर नहीं रहने के कारण शिकायतों का समाधान होने में काफी समय लग रहा है।

इंजीनियरों के अवकाश रद्द

जोधपुर डिस्कॉम ने एक आदेश जारी कर अन्य सभी इंजीनियर्स से कहा है कि वे सभी अपने-अपने मुख्यालय पर मौजूद रहें। किसी तकनीकी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं करें। बिजली से जुड़ी किसी प्रकार की शिकायत आने पर प्राथमिकता के साथ उसका समाधान करवाएं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026