Doordrishti News Logo

फर्जी एपीके फाइल से साइबर ठगी: पुलिस ने बचाए 1.85 लाख रुपए

  • बैंक क्रेडिट कार्ड से रात को कटे रूपए
  • पुलिस ने तुरंत करवाए होल्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जी एपीके फाइल से साइबर ठगी: पुलिस ने बचाए 1.85 लाख रुपए। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने साइबर ठगी के 1.85 लाख पीडि़त के बचा लिए। शातिर ठग ने एपीके फाइल को डाउनलोड करवाया था। इस बारे में चौहाबो थाने में साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज किया गया।

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि 21ई चौहाबो निवासी जयकिशन चौहान की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। उसके बैंक क्रेडिट कार्ड से 1,85,634 रुपए कट गए। घटना 1 मई की रात की है, जब उसने कार्ड का बिल भुगतान किया था। जांच में सामने आया कि किसी साइबर ठग ने बैंक एप जैसा दिखने वाला फर्जी एपीके लिंक भेजा था। एप इंस्टॉल करते ही ठगों ने मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया और मोबाइल वॉलेट के जरिए राशि ट्रांसफर कर दी।

MBM यूनिवर्सिटी में पौधारोपण कर देखभाल का लिया संकल्प

पुलिस ने कराई राशि होल्ड 
पुलिस आयुक्त शरत कविराज व पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। थानाधिकारी पारीक के नेतृत्व में साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल दिनेश पटेल ने तकनीकी जांच करते हुए फर्जी एप की पहचान की और तुरंत उसे मोबाइल से हटवाया। साथ ही बैंकिंग ट्रांजेक्शन ट्रैक कर राशि होल्ड करवा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते साइबर ठगों द्वारा ट्रांसफर की गई पूरी 1,85,634 रुपए की राशि वापस पीडि़त के खाते में ट्रांसफर करवा दी गई।
अंजान लिंक या कोई भी अज्ञात

फाइल क्लिक न करें 
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर या वाट्सएप ग्रुप से प्राप्त ऐप फाइल डाउनलोड न करें। बैंक,चालान, पीएम किसान योजना या अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक साइबर ठगी का माध्यम हो सकते हैं।

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026