डीआईजी आरपीटीसी बिश्रोई को जोधपुर-बीकानेर प्रशिक्षण संस्थानों का पर्यवेक्षण सौंपा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीआईजी आरपीटीसी बिश्रोई को जोधपुर- बीकानेर प्रशिक्षण संस्थानों का पर्यवेक्षण सौंपा। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी देवेंद्र कुमार बिश्रोई को राजस्थान पुलिस महानिदेशालय द्वारा आदेशों के अनुसार उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ अब जोधपुर और बीकानेर के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण संस्थानों के पर्यवेक्षण का विशेष दायित्व सौंपा गया है।

फर्जी एपीके फाइल से साइबर ठगी: पुलिस ने बचाए 1.85 लाख रुपए

डीआईजी बिश्रोई अब राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र,जोधपुर, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल,एसवीपी, पुलिस कमाण्डों स्कूल,पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल,बीकानेर एवं पुलिस ट्रेनिंग स्कूल,बीकानेर का कार्य भी देखेंगे।