Doordrishti News Logo

आधी रात को ग्राहक खाना पैकिंग नहीं किए जाने पर भड़का

  • कर्मचारी से बोलचाल के बाद झगड़ा
  • मालिक ने कराया मामला दर्ज
  • आरोपी की पहचान के साथ तलाश

जोधपुर,आधी रात को ग्राहक खाना पैकिंग नहीं किए जाने पर भड़का।शहर के भीतरी क्षेत्र कबूतरों का चौक मेें शनिवार की रात ढाई बजे एक युवक रेस्टारेंट पर खाना लेने के लिए पहुंचा। पैकिंग किए जाने की बात को लेकर रेस्टोरेंंट संचालक से बोलचाल के बाद झगड़ा हो गया। पुलिस का कहना है कि रात 11 बजे के बाद होटल ढाबों को चलाने की परमिशन ही नहीं है। ऐसे में उसे बंद करवा दिया गया। मगर रेस्टोरेंट को पूर्ण रूप से बंद कराया गया इस बारे में पुलिस कुछ भी बताने से फिलहाल बची है। दर्ज केस की जांच की बात की है। प्रकरण में नामजद आरोपी की तलाश के साथ पहचान की जा रही है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें – भारत निर्वाचन आयोग ने की लोकसभा क्षेत्रवार समीक्षा

सदर बाजार थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि क बूतरों का चौक पुरा मोहल्ला में रहने वाला विजय मत्तड़ पुत्र जगमोहन मत्तड़ अपने घर मत्तड़ भवन में रेस्टोरेंट का संचालन करता है। शनिवार की रात ढाई बजे एक युवक खाना लेने पहुंचा था तब उसकी रेस्टारेंट कर्मचारी से पैकिंग को लेकर बोलचाल हो गई थी। जिस पर मामला बढ़ गया और युवक ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इससे विवाद हो गया। विजय मत्तड़ की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें समीर बेलिम नाम के शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि आरोपी की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रात ढाई बजे तक रेस्टोरेंट खुला रखने की परमिशन ही नहीं है। 11 बजे के बाद ढाबे होटल्स आदि बंद करवा दिए जाते है। बाद में उसका रेस्टोरेंट बंद करवा दिया। रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों द्वारा उत्पात मचाने के साथ तोडफ़ोड़ की गई। जिसके सीसीटीवी फुुटेज भी रविवार को वायरल हुए थे। फिलहाल पुलिस रेस्टोरेंट चलाने वाले की भी गलती मान रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026