24 घंटों में महिला व्याख्याता को लूटने वाला गिरफ्तार
- कुड़ी पुलिस की कार्रवाई
- लूटा गया बैग व मोबाइल बरामद
जोधपुर,24 घंटों में महिला व्याख्याता को लूटने वाला गिरफ्तार। शहर के झालामण्ड में गुड़ा बिश्नोइयान रोड पर रविवार शाम सरकारी स्कूल की व्याख्याता से बैग लूटने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ही पकड़ लिया है। दोनों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। उनसे लूटा गया बैग व मोबाइल बरामद कर लिया है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे जिसमें दोनों लुटेरे पावर बाइक पर नजर आए। बाइक पर नम्बर भी लिखे हुए थे। इनके आधार पर पुलिस ने लुटेरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें – मतदान के अंतिम 48 घंटे साइलेंस पीरियड घोषित
थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि श्रीकांत नगर गुड़ा बिश्नोइयान रोड निवासी ज्योति जोया डोली गांव में सरकारी स्कूल में व्याख्याता है। उनकी रविवार को उम्मेद कन्या सरकारी स्कूल में सीडीएस परीक्षा में ड्यूटी थी। परीक्षा समाप्ति के बाद शाम 5.30 बजे वह मोपेड पर घर लौट रही थीं। उनके हाथ में एक पर्स था। झालामण्ड में एक सब्जी मण्डी की दुकान के पास पहुंची तभी पावर बाइक पर दो युवक पास आए। एक युवक ने महिला के हाथ में झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया और धक्का देकर भाग गए। पर्स में साढ़े चार हजार रुपए,दो घड़ी,मोबाइल व परिचय पत्र थे। वारदात से एकबारगी वह घबरा गई। इसके बावजूद उसने हिम्मत दिखाई और चिल्लाते हुए मोपेड से लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। महिला ने लोगों की मदद से घर पर वारदात की सूचना दी। फिर वो थाने पहुंची और लूट की जानकारी दी। पुलिस ने इस लूट का खुलासा करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला तो उसमें दोनों लुटेरों के चेहरे सामने आ गए। इसके बाद दोनों लुटेरों बीआर बिडला स्कूल के पास वैष्णव नगर सैकंड निवासी मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद सलीम और सोमानी कॉलेज केरहने वाले पारस पुत्र रमेश पंवार को पकड़ लिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

