रास्ते हुए सील, आवश्यक सेवाएं जारी
जोधपुर, शहर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। शुरूआत में जब कोरोना हुआ तब वाली स्थिति फिर से कायम होने लगी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने भी जोधपुर व जयपुर जिलों में दिन में कर्फ्यू लगाने जैसी बात कह डाली है। इधर जोधपुर के महामंदिर के कुछ हिस्सों में कंटेंनमेंट एवं बफर जोन लगा दिया गया है। पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रास्ता को सील करना शुरू कर दिया है। आवश्यक सेवाओं को छोडक़र पुलिस ने अन्य प्रतिष्ठानों को भी बंद करवा दिया। महामंदिर थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा भदवासिया शाखा के आमने सामने दोनों तरफ, परिहार नगर से 80 फीट रोड की तरफ कंटेंनमेंट जोन लगाया गया है। इसके आस पास सौ मीटर का एरिया बफर जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। शनिवार को पुलिस ने इन क्षेत्रों के आस पास जरूरी सेवाओं को छोडक़र अन्य प्रतिष्ठानों को भी बंद करवा दिया।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

