Doordrishti News Logo

पीएचइडी में लगे ठेकाकर्मी को 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

विभाग के अधिकारियों के नाम पर लोगों को कनेक्शन काटने के लिए धमकाता था

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर टीम ने मंगलवार की दोपहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में लगे एक ठेकाकर्मी को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उससे अब पूछताछ की जा रही है। वह लोगों को पानी कनेक्शन को व्यावसायिक में बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों के नाम पर डराता व धमकाता भी था।

ब्यूरो के डीआईजी कैलाशचंद विश्रोई ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसके मकान बकरामंडी कालियादुक्का में कपड़ों की रंगाई छपाई का काम की फैक्ट्री है। इसके लिए 21 जनवरी को पीएचइडी का ठेकाकर्मी महिपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह आया था। उसने वहां पर इसके लिए घरेलु पानी कनेक्शन को व्यावसासिक करने के लिए कहा। अन्यथा बड़ी पेनेल्टी लगाने के लिए डराने लगा और विभागीय अधिकारियों का डर बताया। वह पांच सौ रूपए के हिसाब से 3 हजार रूपयों की मांग करने लगा।

ब्यूरो के डीआईजी कैलाशचंद विश्नोई ने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज मंगलवार को ट्रेप का आयोजन एएसपी दुर्गसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में किया गया। तब आरोपी महिपाल सिंह को कालिया दुक्का बकरमंडी में परिवादी के घर पर ही 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।

लाइफलाइन कंपनी सीकर को ठेका

पड़ताल में सामने आया कि ठेकाकर्मी महिपाल सिंह लोगों के घरों से पानी बिल कलेक्शन के लिए काम करता है। लाइफ लाइन कंपनी सीकर ने उसका ठेका सुरेश नाम के शख्स को देखा है। सुरेश के पास में 15-16 लोग काम करते हैं। जो अलग-अलग क्षेत्रों से पानी बिलों की राशि एकत्र करते हैं। महिपाल सिंह पीएचइडी में ठेके पर लगा हुआ है और वह लोगों को छोटा मोटा काम अपने घरों मेें करते हैं उनको घरेलु पानी कनेक्शन को व्यावासयिक में करने के लिए विभागीय अधिकारियों के नाम पर बड़ी पेनेल्टी लगाने से डराता और धमकाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026