जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्याओ को बताई संगठन की रीतिनीति

जोधपुर, जेआईए सभागार में भाजपा जोधपुर शहर की जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी योजनाओं से रूबरू कराया गया और भाजपा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरी है।

Conduct, gratitude and behavior is the identity of the worker - Shekhawat

कार्यकर्ता का आचरण, कृतित्व और व्यवहार ही कार्यकर्ता की पहचान है। कार्यकर्ता समस्या नहीं बल्कि समाधान है। संघठन की पहचान कार्यकर्ता ही है। प्रदेश भाजपा की बैठक के बाद जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में जिला भाजपा की बैठक जिला प्रभारी अजमेर विधायक डा वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Conduct, gratitude and behavior is the identity of the worker - Shekhawat

जोधपुर सांसद और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जिला संगठन प्रभारी अजमेर विधायक डाॅ.वासुदेव देवनानी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचन्द मेहता, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास,नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लढ्ढा, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभू सिंह खेतासर, अतुल भंसाली, इंद्रा राजपुरोहित ने जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।

समिति की बैठक में पहुंचने पर शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में शेखावत का स्वागत किया गया। जोशी ने बैठक की रूप रेखा प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों का वृतांत प्रस्तुत किया। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि जन कल्याणकारी योजना एवं नीतियों को जन जन तक पंहुचा कर आमजन की मदद करें।

इस अवसर पर शेखावत ने धारा प्रवाह उद्बोधन में माहामारी के समय बेहतरीन तरीके से कार्य करने के लिए बधाई दी और कहा कि जब तक भारत के हर कोने में कमल खिलता न दिखाई दे, तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं को न रुकने का और न थमने का अधिकार है।

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस से लेकर जिन छोटी-छोटी पार्टियों को जनता ने नकार दिया। ये पार्टियां किसान के कंधे पर बंदूक रखकर संशय की स्थिति पैदा कर अपनी राजनीतिक जाजम दोबारा जमाने की कोशिश कर रही हैं। ये लोग एमएसपी को लेकर भ्रम फैला रहे थे, लेकिन जिस दिन संसद में बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसपी को लेकर आंकड़े पेश किए, एमएसपी की चर्चा किसान आंदोलन में बंद हो गई।

पिछले दिनों जयपुर में हुई राकेश टिकैत की महापंचायत पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जयपुर में राज्य सरकार ने 1 लाख लोगों के लिए तंबू लगाया था। 11 बजे राकेश टिकैत का कार्यक्रम शुरू होना था, लेकिन वहां मात्र 300 लोग थे। सारे मंत्रियों को टेलीफोन लगाया गया। विधायकों और नगर पालिका के पार्षदों को दायित्व दिया गया।

इसके बावजूद 2 बजे तक मात्र 2000 लोग ही लाए जा सके। शेखावत ने कहा कि कुछ दिन झूठ बोलकर बुलबुला तो पैदा किया जा सकता है, लेकिन बुलबुले स्थाई नहीं होते हैं। केवल काम ही देश की जनता को दिखाई देता है। शेखावत ने अपने संबोधन में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों, राजस्थान व गुजरात पंचायत चुनाव समेत अन्य चुनावों में पार्टी को मिली जीत, नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जनहित में देश में कराए जा रहे कार्यों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

जिला संगठन प्रभारी अजमेर विधायक डाॅ.वासुदेव देवनानी ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में किए गए निर्णयों में अवगत कराया और कहा कि बूथ स्तर तक संघठन को सुदृढ़ करने के लिए अभी से मेहनत करनी होगी। उन्होने संगठन कार्यों को गंभीरता से लेते हुए कार्य करने का आव्हान किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचन्द मेहता ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल एवं करणी सिंह खींची ने संचालन किया।

देहात भाजपा बैठक

शेखावत पावटा बी रोड स्थित मीरा गार्डन में भाजपा जोधपुर देहात की जिला कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए। यहां पर देहात अध्यक्ष जगराम विशनोई के नेतृत्व में शेखावत का स्वागत किया गया। प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा, जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डांगा, शम्भुसिंह खेतासर, भोपाल सिंह बड़ला, जोगाराम पटेल, पुनाराम चौधरी, लोहावाट प्रधान भगीरथ बेनिवाल, शैलाराम सारण, बिलाड़ा चैयरमेन रूपसिंह परिहार, मिश्री लाल सीरवी, महामंत्री धनराज सोलंकी, डॉ सोहन चौधरी, त्रिभुवन सिंह भाटी, रमेश बिश्नोई, दयाराम सेल, पानिदेवी प्रजापति, तारा देवी, सुमित्रा बिश्नोई, अनुश्री पुनिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।