मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय ने मनाया तृतीय स्थापना दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय ने मनाया तृतीय स्थापना दिवस। मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय,जोधपुर का तृतीय स्थापना दिवस गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. एमके आसेरी ने की।
समारोह में प्रतिकुलगुरु डॉ.योगीराज जोशी,परीक्षा नियंत्रक डॉ.जयराम रावतानी,डीन डॉ.महेश भाटी,डीन डॉ.राकेश कर्णावत, प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ.रघुवीर चौधरी, रजिस्ट्रार अयूब खान,वित्तीय सलाहकार सिद्धार्थ चारण सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। RSRDC के पीडी रितेश गौड़, प्रोजेक्ट ऑफिसर पुखराज मीणा व गरिमा श्रीवास्तव भी मौजूद थीं।
भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता नए महापौर
इस दौरान 25 सितंबर 2023 से अब तक की विकास यात्रा, कॉलेजों की संबद्धता,परीक्षा व्यवस्था,प्रवेश-काउंसलिंग, डिजिटल प्रबंधन और बोरावास स्थित स्थायी परिसर के निर्माण प्रगति पर चर्चा हुई। कुलगुरु डॉ. आसेरी ने सभी कोशुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम भावना, समर्पण और गुणवत्ता से विश्वविद्यालय को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान बनाया जाएगा।
