बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

  • यात्रियों को मिलेगा सही कोच का संकेत
  • दोनों प्लेटफॉर्म पर 24-24 डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए
  • ट्रेन आने से पहले ही मिलेगी कोच की सटीक जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के बासनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक कोच मार्गदर्शन प्रणाली शुरू कर दी गई है।

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि बासनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 पर 24-24 कोच मार्गदर्शन डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा दोनों प्लेटफॉर्म पर एक-एक सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड,प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर एक ‘एट ए ग्लांस’ डिस्प्ले बोर्ड तथा फुट ओवर ब्रिज पर दो डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पूरी प्रणाली के संचालन के लिए ड्यूल इंडस्ट्रियल पीसी युक्त कंट्रोल कंसोल,2 केवीए ऑन लाइन यूपीएस तथा एक घंटे के बैटरी बैकअप के साथ 5.5 केवीए यूपीएस भी स्थापित कर चालू कर दिए गए हैं,जिससे प्रणाली का निर्बाध संचालन सुनिश्चित होगा।

उन्होंने बताया कि बासनी रेलवे स्टेशन पर कोच मार्गदर्शन प्रणाली का संचालन वाणिज्य विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि इसके रखरखाव की जिम्मेदारी सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी) विभाग के पास रहेगी। संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर वाणिज्य विभाग संबंधित एस एंड टी अधिकारियों को सूचना देकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य स्टेशनों पर भी इस तरह की आधुनिक व्यवस्था प्रारंभ करने का प्रस्ताव है।

यात्री निर्धारित कोच तक आसानी से पहुंच सकेंगे:-
नई व्यवस्था से यात्रियों को ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही अपने कोच की सही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। इससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ कम होगी,यात्रियों को अपने निर्धारित कोच तक पहुंचने में आसानी होगी तथा चढ़ने-उतरने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित,सुरक्षित और सुगम बनेगी।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026