Doordrishti News Logo

शहर में छाए बादल, हवा थमने से सर्दी का असर कम

जोधपुर, शहर में गुरूवार को फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सुबह ही गुनगुनी धूप के बीच दोपहर तक बादल छाने लग गए। सूर्यदेव बादलों की ओट में आ गए। धूप का असर कम हो गया। हवा थमी होने से सर्दी का अहसास कम हो गया। मौसम विभाग ने एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ के बनने से फिर से शुक्रवार से बादल बारिश की संभावना व्यक्त की है। मारवाड़ में बारिश के आसार बने है। जोधपुर शहर में बादलों के छाने से लोगों ने कयास लगान शुरू कर दिया है। फिलहाल शीतलहर के थमने से सर्दी का असर काफी हद तक कम हुआ है।

मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन चार दिनों तक अब बादल बारिश का मौसम रह सकता है। इस बार एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने से बादलों के छाने और बारिश की संभावना बलवती हुई है। इसके बाद फिर से सर्दी बढ़ सकती है। फिलहाल शीतलहर की संभावना नहीं जताई गई है। इधर शहर में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक बना रहा। न्यूनतम तापमान भी ज्यादा नहीं बढ़ पाया। पारा तकरीबन 8 डिग्री तक बना रहा।

मारवाड़ में सुबह व रात को अब ठंड बरकरार है। दिन में धूप खिलने से सर्दी का असर कम महसूस होता है। गुरूवार को भी धूप खिली मगर बाद में बादलों के छाने से सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपते छिपाते रहे। शाम को वातावरण में पूर्ववत ही ठंडक घुली रही। शुक्रवार को भी बादल बने रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में कुछेक स्थानों पर बादल बारिश बनी रह सकती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews